एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाकर बतौर कप्तान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रोहित सबसे कम मैच में 10 जीत हासिल करने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। रोहित ने अब तक 12 वनडे मैच में भारतीय टीम की कप्तानी की है, जिसमें दसवीं जीत मिली है। उनकी कप्तानी में जीत का प्रतिशत 83.33 रहा है।