एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे मैच में 44 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के सामने 238 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में कैरेबियाई टीम 193 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। शमर ब्रुक्स (44) टॉप स्कोरर रहे। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में 4 विकेट आए।
टीम इंडिया ने इस साल किसी भी फॉर्मेट में अपनी पहली सीरीज जीती है। साथ ही रोहित शर्मा की बतौर फुलटाइम वनडे कप्तान ये पहली सीरीज जीत रही।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 237/9 का स्कोर बनाया। सूर्यकुमार यादव (64) टॉप स्कोरर रहे। केएल राहुल ने भी 49 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ और ओडीयन स्मिथ ने 2-2 विकेट चटकाए।