Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

अब "निशाना" साध रहे कैप्टन कूल माही

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब "निशाना" साध रहे कैप्टन कूल माही
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रांची के जेएससीए स्टेडियम में पहुंचकर भारतीय क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह निशानेबाजी करते हुए नजर आए हैं। दरअसल, नेट्स में अभ्यास करने के बाद शूटिंग रेंज में पहुंचकर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने बल्ले के जगह बंदूक थामा और जमकर निशाना साधा। इस दौरान धोनी के टेनिस पार्टनर सुमित भी साथ दिखे। इंटरनेशनल क्रिकेट से भले ही महेंद्र सिंह धोनी दूर हो गए हैं लेकिन वो अभी भी खुद को फिट रखने की पूरी कोशिश करते हैं। इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी अपने होम टाउन में हैं और इस दौरान वो खुद को फिट रखने के लिए जेएससीए स्टेडियम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस दौरान वो टेनिस कोर्ट और जिम में भी नजर आते हैं। इसके अलावा वो बल्लेबाज़ी का भी अभ्यास करते हैं। वहीं, अब धोनी निशानेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,651