Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

बुधवार को विश्व विजेता भारतीय अंडर-19 टीम को सम्मानित करेगी बीसीसीआई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बुधवार को विश्व विजेता भारतीय अंडर-19 टीम को सम्मानित करेगी बीसीसीआई
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत को पांचवीं बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीताने वाली भारतीय टीम अपने देश लौट आई है। वेस्टइंडीज से फ्लाइट से लंबी यात्रा के बाद टीम घर पहुंची। इस दौरान टीम एम्सटरडैम और दुबई होते हुए मंगलवार सुबह बेंगलुरु पहुंची। खिलाड़ी और स्टाफ मंगलवार को ही अहमदाबाद रवाना होंगे, जहां बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सभी को सम्मानित कर सकता है। सीनियर खिलाड़ियों से भी मिलेगी अंडर-19 टीम : इस दौरान अंडर-19 के खिलाड़ी अहमदाबाद में ही मौजूद विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे भारत के सीनियर खिलाड़ियों से भी मुलाकात करेंगे। सीनियर टीम फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। बीसीसीआई ने एलान किया था कि वर्ल्ड कप जीतने वाले हर एक खिलाड़ी को 40 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों के लिए आईसीसी ने यात्रा के इंतजाम किए थे। भारतीय दल ने इकोनॉमी क्लास में उड़ान भरी, लेकिन इसने यात्रा को और अधिक थकाऊ बना दिया। नेशनल क्रिकेट एकेडमी के चीफ वीवीएस लक्ष्मण भी भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज में थे। उन्होंने चयनकर्ताओं और पांच रिजर्व खिलाड़ियों के साथ अलग से यात्रा की। भारत के लिए बेहद शानदार रहा है टूर्नामेंट : भारत ने ग्रुप स्टेज में दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और युगांडा को हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में पिछली बार (2020) की चैंपियन बांग्लादेश टीम को शिकस्त दी। फिर सेमीफाइनल में आॅस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराया। फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर पांचवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,843