एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय पुरुष अंडर-19 क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दीं। सचिन ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट में कहा, भारत अंडर-19 टीम, जो वेस्ट इंडीज में विश्व कप खेल रही है, बहुत अच्छे। आपने इतनी सारी चुनौतियों के बावजूद अद्भुत क्रिकेट खेला है। मुझे पता है कि कुछ खिलाड़ी ऐसे थे जो कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण प्लेइंग इलेवन (एकादश) का हिस्सा नहीं बन पाए, लेकिन याद रखें चैंपियंस के पास हमेशा सब कुछ सबसे अच्छा नहीं होता है, वे अपने पास मौजूद हर चीज को सर्वश्रेष्ठ बनाते हैं।