एबीएन डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन का आगाज कल से होने वाला है। इस बार फैंस को उम्मीद है कि कोई नई टीम चैम्पियन बन सकती है। वहीं, दूसरे नंबर पर लोगों से महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (MI) को सपोर्ट मिला है। यह बात भास्कर के सोशल मीडिया पर किए गए पोल में सामने आई है।
भास्कर पोल में फैंस से 2 सवाल पूछे गए थे। पहला यह था कि क्या इस बार पहले से चैम्पियन रह चुकी टीम खिताब जीतेगी। इस ऑप्शन को 45.9% वोट मिले। दूसरा सवाल था कि क्या कोई नई टीम चैम्पियन बनेगी। इस पर फैंस ने 54.1% वोट किए।
मुंबई टीम लगातार तीसरे साल खिताब जीतने उतरेगी
यदि यूजर्स के कमेंट्स की बात की जाए तो इसमें CSK और MI को सपोर्ट मिला है। अब तक के 13 सीजन में 8 बार यही दोनों टीम विनर रही हैं। MI ने सबसे ज्यादा 5 बार 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता। वह पिछले दो सीजन से लगातार चैम्पियन है। मुंबई टीम इस बार खिताब की हैट्रिक के इरादे से उतरेगी।