Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 12
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

भारत से विश्व कप जीतने वाली बांगलादेश अंडर-19 विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में 111 पर ऑल आऊट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भारत से विश्व कप जीतने वाली बांगलादेश अंडर-19 विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में 111 पर ऑल आऊट
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। 2020 का अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप भारतीय टीम से छीनने वाली बांगलादेश की टीम इस सीजन में भारत के खिलाफ क्वार्टनरफाइनल मुकाबले में आत्मसमर्पण करती हुई नजर आई। भारत की मजबूत गेंदबाजी के आगे बांगलादेश के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। भारत के स्पिन ही नहीं बल्कि तेज गेंदबाजों ने भी लगातार हमले बोलते हुए 38वें ओवर में ही बांगलादेश को 111 रनों पर ऑल आऊट कर दिया। बांगलादेश की शुरूआत ही खराब रही थी। भारत ने ओपिनंग पर राजवर्धन के साथ रवि कुमार को गेंद सौंपी थी। राजवर्धन ने जहां एक तरफ दबाव बनाए रखा तो वहीं, रवि कुमार ने एक के बाद एक तीन विकेट चटकाकर बांगलादेश को शुरूआती झटके दे दिए। बांगलादेश का मध्यक्रम बुरी तरह तहस नहस हो गया। उन्हें कुछ हद तक दिलासा पुछल्ले बल्लेबाज एस. मेहरोब ने दिया जिन्होंने 48 गेंदों में छह चौकों की मदद से 30 रन बनाए और स्कोर को 100 पार ले गए। बांगलादेश की ओर से ऐज मोलाह ने 48 गेंदों में 17 तो जमान ने 29 गेंदों में 16 रन बनाए। भारत की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजवर्धन ने 19 रन देकर 1, रवि कुमार ने 14 रन देकर तीन, विक्की ने 25 रन देकर 2, कौशल तांबे ने 27 रन देकर 1 तो रघुवंशी ने 4 रन देकर एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन