यूएई को सात विकेट से हराकर भारत सेमीफाइनल में, वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार दोहरा शतक
भारत ने सात विकेट से जीता मुकाबला
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ए और यूएई के बीच मंगलवार को खेला गया राइजिंग स्टार्स एशिया कप का मुकाबला रोमांच और रिकॉर्ड्स से भरपूर रहा। भारतीय टीम ने 250 रनों के लक्ष्य को महज 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। इस शानदार जीत के साथ ही भारत ए ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाये। टीम की ओर से हरप्रीत सिंह भाटिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 130 रनों की पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
बेहद आक्रामक रही शुरुआत
250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने महज 53 गेंदों में 204 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 28 छक्के निकले।
वैभव की इस तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ए ने महज 14.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 254 रन बना लिये और मुकाबला अपने नाम कर लिया इस तरह वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी ने भारत ए को न सिर्फ शानदार जीत दिलायी, बल्कि टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता भी साफ कर दिया।
वैभव ने 52 गेंदों में पूरा किया दोहरा शतक
वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी का 28 गेंदों में शतक
वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक है। वैभव ने मैकगर्क के 29 गेंदों में बनाये गये शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।