एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में केएल राहुल ने शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। अपनी पहली ही न्यूजीलैंड टेस्ट पारी में सैकड़ा जड़ते ही वह दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और आॅस्ट्रेलिया- इन चारों सेना देशों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गये। सईद अनवर के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दूसरे एशियाई ओपनर हैं।
52 रन से आगे खेलते हुए राहुल ने संयम भरी पारी के दम पर लंच के बाद अपना 13वां टेस्ट शतक पूरा किया। न्यूजीलैंड में टेस्ट शतक लगाने वाले वह चौथे भारतीय ओपनर हैं, जिनसे पहले गावस्कर, गंभीर और धवन यह कर चुके हैं।
बतौर ओपनर यह उनका 12वां टेस्ट शतक रहा, जिससे उन्होंने मुरली विजय की बराबरी कर ली। साथ ही, इस पारी के साथ राहुल मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गये।