Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

बीआईटी मेसरा में बीसीएल के दूसरे संस्करण का आगाज कल से

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बीआईटी मेसरा में बीसीएल के दूसरे संस्करण का आगाज कल से
विज्ञापन

बीआईटी मेसरा में बी आई टी क्रिकेट लीग (बीसीएल) 26 के दूसरे संस्करण का आगाज 21 नवंबर से 

छह टीमें लेंगी हिस्सा, रिटेंशन और आॅक्शन प्रक्रिया के माध्यम से हुआ खिलाड़ियों का चयन 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क, रांची। बीआईटी मेसरा में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और आपसी सौहार्द एवं खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित बीआईटी क्रिकेट लीग (बीसीएल) के दूसरे संस्करण का शुभारंभ 21 नवंबर 2026 से संस्थान के पॉलिटेक्निक ग्राउंड में होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 

बीसीएल के इस दूसरे संस्करण में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस बार टीमों का गठन खिलाड़ियों के रिटेंशन और आॅक्शन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है, जिससे सभी टीमों को संतुलित और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने का प्रयास किया गया है। 

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छह टीमें हैं- विक्ट्री टाइटन्स, अवेंजर वॉरियर्स, डिवाइन स्ट्राइकर्स, यंग ग्लैडिएटर्स, रॉयल चैलेंजर्स लेजेंड्स और सनराइजर्स स्ट्राइकर्स। 

बीसीएल आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता के सफल आयोजन की जिम्मेदारी संभाली जा रही है। आयोजन समिति में डॉ आरसी झा, डॉ आनंद सिन्हा, डॉ ज्योजीत घोष, डॉ रमेश चंद्र, डॉ एसएस सोलंकी, डॉ अमित तिवारी, एनके सिंह, डॉ प्रवीण श्रीवास्तव, विद्युत दा, चिरंजीव सेमवाल, मनोज गिरी, प्रमोद कुमार, राकेश कुमार, अजय एवं राणा मिश्रा शामिल हैं। 

आयोजन समिति के अनुसार, बीसीएल का उद्देश्य केवल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करना ही नहीं, बल्कि संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों के बीच आपसी सहयोग, टीम भावना और खेल संस्कृति को मजबूत करना भी है। 

बीसीएल के दूसरे संस्करण में रोमांचक मुकाबलों और शानदार खेल प्रदर्शन की उम्मीद है। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर रोमांचक क्रिकेट का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन