Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

अब आईपीएल में नहीं दिखेगा धोनी का जलवा!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अब आईपीएल में नहीं दिखेगा धोनी का जलवा!
विज्ञापन

धोनी का आईपीएल से संन्यास 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले सीएसके ने धोनी की नयी भूमिका का खुलासा किया है। धोनी अब सीएसके के मेंटर की भूमिका में नजर आयेंगे। धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था, लेकिन वह आईपीएल में खेलते थे। 

धोनी चोट के कारण आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल सके थे, लेकिन उन्होंने अगले सीजन से पहले आईपीएल भी छोड़ने का फैसला कर लिया। धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को पांच बार खिताब जिताया है। माही के फैंस के लिए निराशा की बात यह है कि अब वह उन्हें मैदान पर खेलते हुए नहीं देख सकेंगे। धोनी आईपीएल की शुरुआत से यानी 2008 से ही इस लीग का हिस्सा थे।

विज्ञापन