Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

माही की विदाई, भावुक करनेवाला दिन...!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
माही की विदाई, भावुक करनेवाला दिन...!
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कुछ विदाइयां सिर्फ खेल के एक अध्याय का अंत नहीं होतीं, वे एक दौर के गुजर जाने का अहसास कराती हैं। महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल से संन्यास ऐसी ही एक भावुक विदाई है। माही को चेन्नई सुपर किंग्स का मेंटर बनाया गया है। वह मैदान में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। 

रांची जैसे शहर से निकलकर विश्व क्रिकेट के शिखर पर पहुंचने की धोनी की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। न कोई बड़ा क्रिकेटिंग परिवार, न कोई गॉडफादर। रेलवे में टीसी की नौकरी से लेकर दुनिया के सबसे चहेते क्रिकेटरों में शुमार होने तक का सफर। धोनी ने साबित किया कि सपने बड़े हों, हौसले बुलंद हों और मेहनत में ईमानदारी हो, तो छोटे शहर भी विश्व पटल पर अपनी पहचान बना सकते हैं। 

एक कप्तान के तौर पर धोनी की सबसे बड़ी खूबी थी उनका शांत रहना। जीत में विनम्रता और हार में जिम्मेदारी। दबाव के क्षणों में चेहरे पर शिकन नहीं, फैसलों में आत्मविश्वास। उन्होंने खिलाड़ियों को सिर्फ मौका नहीं दिया, उन पर भरोसा भी किया। टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और  चैंपियंस ट्रॉफी उनकी कप्तानी की अमिट उपलब्धियां हैं। 

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाना भी उनकी नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। धोनी ने चेन्नई को सिर्फ एक टीम नहीं बनाया, उसे एक भावना और पहचान दी। अब खिलाड़ी के रूप में मैदान पर नहीं दिखेंगे, लेकिन मेंटर की भूमिका में उनका अनुभव अगली पीढ़ी का मार्गदर्शन करेगा। 
धोनी ने कभी अपनी महानता का शोर नहीं मचाया। 

उनका बल्ला, उनके फैसले और उनका व्यक्तित्व बोलता रहा। शायद इसीलिए वे सिर्फ क्रिकेट के प्रशंसकों के नहीं, करोड़ों भारतीयों के दिलों में बसते हैं।  धन्यवाद धोनी... उन तमाम यादों के लिए, उन रोमांचक जीतों के लिए और उस भरोसे के लिए, जो आपने हर भारतीय क्रिकेट को दिया। सचमुच, आज एक भावुक दिन है।

विज्ञापन