- 21वीं राष्ट्रीय वुडबाल चैम्पियनशिप के लिए पांच सदस्यीय पुरुष टीम झारखंड से पंजाब रवाना
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 21वीं सीनियर राष्ट्रीय वुडबाल चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए पांच सदस्यीय पुरुष टीम झारखंड राज्य वुडबाल टीम पंजाब के लिए रवाना हो गए। यह प्रतियोगिता 19 से 22 नवंबर तक होगी। टीम को ट्रेक एंड फील्ड ट्रेक सूट कम्पनी के निदेशक शिवकांत पाठक ने खिलाड़ियों को ट्रेक सूट एवं जर्सी देकर प्रतियोगिता के लिए वुडबाल टीम भेजा।
टीम : बंटी टोप्पो (कप्तान), राजेश गोप नितिश कुमार, बिलास बारला, सौरव तिर्की, कोच सरवर अंसारी
गोविंद झा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और अच्छी परिणाम की भी कामनाएं की।