Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में झारखंड की जूनियर टीम ने जीता कांस्य

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में झारखंड की जूनियर टीम ने जीता कांस्य
विज्ञापन

आॅल एज ग्रुप एरोबिक जिम्नास्टिक्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026-27: झारखंड की जूनियर टीम ने जीता कांस्य पदक, खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से राज्य गौरवान्वित 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित ऐतिहासिक सवाई मानसिंह (एस.एम.एस.) स्टेडियम में 12 से 16 नवंबर 2026 तक आयोजित आॅल एज ग्रुप एरोबिक जिम्नास्टिक्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026-27 में झारखंड के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। कड़े मुकाबले के बीच झारखंड की टीम ने विभिन्न स्पधार्ओं में उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिचय देकर राज्य का मान बढ़ाया है। 

जूनियर एयरो डांस फाइनल में झारखंड को कांस्य पदक 

चैंपियनशिप के जूनियर एयरो डांस फाइनल वर्ग में झारखंड की टीम ने बेहतरीन तालमेल, उच्च ऊर्जा और समर्पण का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इस विजेता टीम में दिशा, नंदी, राधिका, आदित्य, नैना, चंदा, उर्मिला एवं लतिका शामिल थीं, जिन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। 

सीनियर एयरो डांस फाइनल में मिला पांचवां स्थान 

वहीं, सीनियर एयरो डांस फाइनल में भी झारखंड की टीम ने कड़ा मुकाबला करते हुए शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में टीम मामूली अंकों के अंतर से पांचवें स्थान पर रही। इस जुझारू टीम में नयन, ऋष्टी, अनुराग, टोनू, विकास, आयुष, करिश्मा एवं रिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 

खेल जगत में हर्ष की लहर, दिग्गजों ने दी बधाई 

झारखंड के खिलाड़ियों की इस सफलता पर झारखंड जिम्नास्टिक्स संघ और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है। संघ ने सभी पदक विजेताओं, प्रशिक्षकों और सहयोगियों को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि ये खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और राज्य का नाम रोशन करेंगे। 
खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए बधाई देने वाले प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में शामिल हैं: 

झारखंड ओलंपिक संघ: अध्यक्ष आर. के. आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव मधुकांत पाठक, शिवेन्द्र दूबे 

झारखंड जिम्नास्टिक्स संघ: संरक्षक डॉ. अजीत कुमार सिन्हा, अध्यक्ष रंजन कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष निशिकांत पाठक, महासचिव तुलिका श्रीवास्तव,

डॉ. दीपक कुमार साहु, पुष्पा हेस्सा, गोविंद झा, विकाश गोप, नीलम, हेमा एवं रजनी बख्शी। उक्त जानकारी झारखंड जिम्नास्टिक्स संघ के दीपक कुमार ने दी। 

विज्ञापन