Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

भारत के पास न्यूजीलैंड से सीरीज जीतने का अंतिम मौका

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भारत के पास न्यूजीलैंड से सीरीज जीतने का अंतिम मौका
विज्ञापन

पांचवां वनडे मैच कल, भारत के पास सीरीज जीतने का आखिरी मौका 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच रविवार, 15 नवंबर को खेला जायेगा। ये मैच भी माउंट मौनगानुई के बे ओवल में होगा, जहां पर टीम इंडिया को चौथे मैच में 244 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था। ये अहम मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। 

सीरीज जीतने का आखिरी मौका 

सीरीज में 2-1 से आगे चल रही भारतीय टीम की नजरें सीरीज जीतने पर होंगी तो वहीं मेजबान टीम सीरीज को बराबर करने के लिए अपनी जान लगा देगा। सीरीज के शुरुआती दो मैचों में भारत ने डीएलएस नियमों से जीत दर्ज की। जबकि तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने शानदार जीत दर्ज करके सीरीज के मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। 

अब ऐसा लगने लगा है कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड की स्विंग होती पिचों पर कितनी कमजोर है। अब अगर यहां से भारत को सीरीज अपने नाम करनी है तो उसके टॉप आॅर्डर को बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी। खासकर रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर को, जिनका बल्ला अभी तक इस सीरीज में खामोश रहा है। 

शुभमन गिल और केएल राहुल के जाने के बाद भारत के बल्लेबाजी क्रम पर सबकी नजरें होंगी। आखिरी दो वनडे मैचों में टीम की कमान संभाल रहे श्रेयस अय्यर, पिछले मैच के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजी क्रम को और अधिक मजबूती देने की कोशिश करेंगे। भारत की योजनाओं में रोहित और कोहली की भूमिका अहम बनी रहेगी, जबकि ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़ और मिडिल आॅर्डर के अन्य खिलाड़ी मिले मौकों को भुनाने की कोशिश करेंगे। 

सात वर्षों से सीरीज नहीं हारा 

बता दें कि न्यूजीलैंड ने पिछले सात वर्षों से अपनी धरती पर कोई वनडे सीरीज नहीं गंवायी है और ऐसे में वह चोट खाये लेकिन मजबूत प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ अपना यह रिकॉर्ड बरकरार रखने के लिए पूरा जोर लगायेगा।

विज्ञापन