Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 9
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

आखिर 89 पर कैसे ढेर हो गयी टीम इंडिया?

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आखिर 89 पर कैसे ढेर हो गयी टीम इंडिया?
विज्ञापन

कप्तान अय्यर ने उठाये पिच पर सवाल, बोले- दोनों पारियों में दिखा अलग मिजाज 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम को 244 रन की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिच के मिजाज में बदलाव को टीम की हार की एक बड़ी वजह बताया। उनका कहना था कि पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल नजर आ रही पिच दूसरी पारी में अचानक तेज गेंदबाजों के लिए मददगार हो गयी और गेंद काफी स्विंग और सीम होने लगी। 

शुक्रवार को खेले गये मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 333 रन बनाये थे। जवाब में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गयी और पूरी टीम 26.4 ओवर में महज 89 रन पर आॅलआउट हो गयी। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर छह विकेट हासिल किये। 

सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी न्यूजीलैंड टीम 

भारी हार के बावजूद श्रेयस अय्यर ने टीम का मनोबल बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस मुकाबले को जल्द भुलाकर गलतियों का विश्लेषण करना जरूरी है। साथ ही टीम को शुरुआती दो मुकाबलों में मिली जीत से प्रेरणा लेनी चाहिए। 

अय्यर ने कहा, इस मैच को भूलना और यह विश्लेषण करना जरूरी है कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी में कहां गलती हुई। लेकिन हमें यह भी याद रखना चाहिए कि हमने दो मैच जीते हैं। हमें उन्हीं मैचों से प्रेरणा लेकर अगले मुकाबले में नये सोच और नए आत्मविश्वास के साथ उतरना होगा।

विज्ञापन