Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

लोहरदगा के दो खिलाड़ियों का झारखंड अंडर-16 टीम में चयन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा के दो खिलाड़ियों का झारखंड अंडर-16 टीम में चयन
विज्ञापन
  • लोहरदगा के दो खिलाड़ियों का झारखंड अंडर-16 टीम में चयन
  • लोहरदगा जिला क्रिकेट के लिए गौरव का क्षण

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिला क्रिकेट संघ के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि जिले के दो प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों नितिन बाखला एवं सुशांत कुमार साहू का चयन झारखंड राज्य की अंडर-16 क्रिकेट टीम में हुआ है।

दोनों खिलाड़ियों ने अंडर-16 चयन शिविर में पूरी मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ अभ्यास किया। इसके साथ ही ट्रायल मैचों तथा घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भी अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। उनके निरंतर अच्छे प्रदर्शन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है कि उन्हें झारखंड राज्य की टीम में स्थान मिला है।

खिलाड़ियों का परिचय एवं खेल में विशेषज्ञता:

1. नितिन बाखला – ऑलराउंडर, दाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज एवं ऑफ स्पिन गेंदबाज।
2. सुशांत कुमार साहू – ऑलराउंडर एवं विकेटकीपर-बल्लेबाज।

लोहरदगा जिला क्रिकेट संघ दोनों खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता है। संघ को विश्वास है कि दोनों खिलाड़ी झारखंड टीम की ओर से भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे तथा भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर लोहरदगा जिले का नाम रोशन करेंगे।

यह उपलब्धि जिले में क्रिकेट के विकास एवं युवा प्रतिभाओं को मिल रहे अवसरों का प्रमाण है। उक्त जानकारी लोहरदगा जिला क्रिकेट संघ (LDCA) के सचिव आलोक कुमार राय ने दी। 

बधाई एवं शुभकामनाएं का तांता

दोनों खिलाड़ियों के झारखंड अंडर-16 टीम में चयन पर लोहरदगा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू, कार्यकारी अध्यक्ष भास्कर दास गुप्ता, सचिव आलोक राय, कोषाध्यक्ष नियाज मलिक, उपाध्यक्ष रतिंद्र नाथ राय, विशाल महेंद्रू एवं किशोर कुमार वर्मा,सह-सचिव प्रवीण कुमार प्रसाद उप-सचिव दुर्गा प्रजापति, सतीश वर्मा, मुकेश दुबे,प्रमोद वर्मा, पूर्व रणजी खिलाड़ी तथा वर्तमान में झारखंड अंडर 23 टीम के बॉलिंग कोच आशीष कुमार, पूर्व रणजी खिलाड़ी आजात शत्रु,कोच अमित कुमार तथा जयजीत चौबे, प्रेम कुमार, जितेंद्र कुमार, अब्दुल जब्बार, सुकेश शर्मा, सरोज प्रजापति, पंकज जायसवाल एवं निशिथ जायसवाल सहित जिला क्रिकेट संघ के अन्य सदस्यों एवं क्रिकेट प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
सभी ने आशा व्यक्त की कि दोनों खिलाड़ी झारखंड टीम की ओर से बेहतर प्रदर्शन कर लोहरदगा जिले को गौरवान्वित करेंगे।

विज्ञापन