Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 9
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

झारखंड राज्य एरोबिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप 2026-27 का भव्य और सफल समापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड राज्य एरोबिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप 2026-27 का भव्य और सफल समापन
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन के तत्वावधान में टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा, धनबाद में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड राज्य एरोबिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप 2026-27 का शनिवार को भव्य एवं सफलतापूर्वक समापन हुआ। 
इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए 300 से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा, कौशल एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। 
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राज्य में एरोबिक जिम्नास्टिक्स खेल को बढ़ावा देना, नयी खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना था। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा एवं टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अमिताभ दास उपस्थित रहे। 
वहीं, विशिष्ट अतिथियों के रूप में झारखंड जिम्नास्टिक संघ से तूलिका श्रीवास्तव, निशिकांत पाठक एवं डॉ. दीपक साहू, धनबाद जिला वुशू संघ के सचिव दिनेश यादवतथा कोच जयराम कुमार उपस्थित थे। मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, समर्पण एवं टीम भावना का भी विकास करता है।  
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में धनबाद जिला जिम्नास्टिक्स संघ के सचिव मोनू कुमार बेबी कुमारी पिंकी सिंह धनबाद पब्लिक स्कूल के खेल प्रशिक्षक शशिकांत पांडे सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। 
प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं सफल संचालन में निर्णायक मंडल के सदस्यों विकास कुमार गोप, दीपक कुमारी मांझी, रजनी बख्शी, हेमा कुमारी एवं अमित गोप ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। 
समापन समारोह के दौरान विभिन्न वर्गों के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन झारखंड में खेलों के विकास और नयी प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, टीम प्रबंधकों, निर्णायकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। 

ओवरआॅल चैंपियनशिप परिणाम 

  1. प्रथम स्थान : रांची 
  2. द्वितीय स्थान : धनबाद 
  3. तृतीय स्थान : रामगढ़ 

1. राष्ट्रीय विकास वर्ग 

व्यक्तिगत बालक वर्ग 

  1. प्रथम स्थान : मिहिर (रांची) 
  2. द्वितीय स्थान : मानस (देवघर) 
  3. तृतीय स्थान : अभिज्ञान (धनबाद) 

व्यक्तिगत बालिका वर्ग 

  1. प्रथम स्थान : आदित्य (रांची) 
  2. द्वितीय स्थान : मणिकर्णिका (धनबाद) 
  3. तृतीय स्थान : नंदिका (धनबाद) 

मिश्रित युगल वर्ग 

  1. प्रथम स्थान : मिहिर एवं आदित्य (राँची) 

त्रिक समूह वर्ग 

  1. प्रथम स्थान : मणिकर्णिका, नंदिका एवं धनीश (धनबाद) 

2. युवा वर्ग 

व्यक्तिगत बालक वर्ग 

  1. प्रथम स्थान : पृथ्वी देव भट्टाचार्य (राँची) 
  2. द्वितीय स्थान : अथर्व गुप्ता (राँची) 
  3. तृतीय स्थान : प्रत्युष (धनबाद) 

व्यक्तिगत बालिका वर्ग 

  • प्रथम स्थान : संजीवनी (देवघर) 
  • द्वितीय स्थान : अनुष्री सेन (धनबाद) 
  • तृतीय स्थान : सृष्टि रंजन (धनबाद) 

मिश्रित युगल वर्ग 

  1. प्रथम स्थान : अनुष्री एवं पीयूष 
    द्वितीय स्थान : अपूर्वा एवं सृष्टि 

त्रिक समूह वर्ग 

  1. प्रथम स्थान : पृथ्वी, अथर्व एवं देवयांश (रांची) 
  2. द्वितीय स्थान : प्रियांशु राज, पीयूष कुमार बिष्टु एवं अपूर्वा चौधरी (धनबाद) 
  3. तृतीय स्थान : समृद्धि कुमारी, साक्षी पांडेय एवं आकृति जायसवाल (धनबाद) 

पांच सदस्यीय समूह वर्ग 

  1. प्रथम स्थान : पृथ्वी, अथर्व, कमलनाथ, पार्थ एवं देवयांश (रांची) 
  2. द्वितीय स्थान : समीक्षा, शायना, अफीफा, सुजैन एवं नेहा (रांची) 
  3. तृतीय स्थान : प्रिंस, प्रियांशु, पीयूष, अपूर्वा एवं अनुष्री (धनबाद) 

3.जूनियर वर्ग 

व्यक्तिगत बालक वर्ग 

  1. प्रथम स्थान : आदित्य राज (रांची) 
  2. द्वितीय स्थान : मानस (धनबाद) 

व्यक्तिगत बालिका वर्ग 

  1. प्रथम स्थान : चंदा कुमारी (रांची) 
  2. द्वितीय स्थान : रिधिका (देवघर) 
  3. तृतीय स्थान : रानी (धनबाद) 

मिश्रित युगल वर्ग 

  1. प्रथम स्थान : चंदा एवं आदित्य राज (रांची) 
  2. द्वितीय स्थान : मानस एवं रानी (धनबाद) 

त्रिक समूह वर्ग 

  1. प्रथम स्थान : रिधिका, नंदनी एवं दिशा (रांची) 
  2. द्वितीय स्थान : चंदा, आदित्य एवं नैना (रांची) 
  3. तृतीय स्थान : सिद्धि, श्रेष्ठा एवं इरा (धनबाद) 

पांच सदस्यीय समूह वर्ग 

  1. प्रथम स्थान : रिधिका, नैना, आदित्य, दिशा एवं नंदनी (रांची) 
  2. द्वितीय स्थान : साध्या, कोमल, संचया, नव्या एवं रफत (धनबाद) 

एरो डांस वर्ग 

  1. प्रथम स्थान : रांची 
  2. प्रतिभागी खिलाड़ी : रिधिका, नैना, दिशा, नंदनी, आदित्य, लतिका, उर्मिला, चंदा कुमारी 
विज्ञापन