Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 39
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

हीदों की स्मृति में महुआडांड़ में फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हीदों की स्मृति में महुआडांड़ में फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन
विज्ञापन
  • हीदों की स्मृति में महुआडांड़ में फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन
  • धीरज प्रसाद साहू ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
  • मुख्य अतिथि धीरज प्रसाद साहू और विशिष्ट अतिथि विधायक रामचंद्र सिंह ने फुटबॉल को किक मारकर किया फाइनल मुकाबले का शुभारंभ, नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

 एबीएन न्यूज नेटवर्क, महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ में आयोजित प्रखंड स्तरीय शहीद स्मारक नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह शामिल हुए। 

आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का बुके एवं मोमेंटो देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया।टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संत जेवियर कॉलेज, महुआडांड़ और केनाटोली क्लब, महुआडांड़ के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा और संघर्ष का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

समारोह में नागपुरी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसने झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा की खूबसूरत झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि शहीदों की स्मृति को खेल के माध्यम से जीवंत रखने का आयोजन समिति का प्रयास सराहनीय है। शहीदों का बलिदान हमें देश और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। 

उन्होंने कहा कि फुटबॉल केवल खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष, टीम भावना और एकता का प्रतीक है। मैदान में वही खिलाड़ी सफल होता है, जो आखिरी मिनट तक हार नहीं मानता। युवाओं को भी जीवन में इसी भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए उपविजेता टीम का भी उत्साह बढ़ाया। कहा कि खेल में कोई हारता नहीं है, बल्कि हर खिलाड़ी अनुभव लेकर आगे बढ़ता है। 

उन्होंने उम्मीद जताई कि महुआडांड़ के गांवों से भी ऐसे खिलाड़ी निकलेंगे, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने तथा शहीदों के सपनों का मजबूत झारखंड बनाने का आह्वान किया। वहीं, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलकूद को युवाओं के सर्वांगीण विकास और सामाजिक एकता का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

मौके पर एसडीओ सुलेमान मुंडरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूजा कुमारी, बीडीओ संतोष बैठा, थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद, प्रदेश सचिव रविंद्र राम, सलाम अंसारी, कांता एक्का, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद यादव, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत पाल कुजूर, जिला महासचिव रामनरेश, मनिका प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दरोगी यादव, प्रमुख कंचन कुजूर, उपप्रमुख अभय मिंज, मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी, युवा प्रखंड अध्यक्ष आमिर सुहेल, फूलचंद यादव, मनोज पासवान, शमशुल अंसारी, वाहिद अंसारी एवं दीपांकर साहू सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

विज्ञापन