Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

राज्य एरोबिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप 2026-27 शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राज्य एरोबिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप 2026-27 शुरू
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (धनबाद)। टाटा डीएवी स्कूल, जामाडोबा, धनबाद में आयोजित तीन दिवसीय राज्य एरोबिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप 2026-27 का शुभारंभ गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को झारखंड जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। 

यह प्रतियोगिता 6 एवं 7 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि सभी प्रतिभागी टीमों की रिपोर्टिंग 5 नवंबर 2026 को निर्धारित की गयी है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन एवं प्रतिभा के आधार पर आगामी राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य झारखंड में जिम्नास्टिक्स खेल को बढ़ावा देना, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार करना है। 

उद्घाटन समारोह में झारखंड जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन की ओर से सचिव तूलिका श्रीवास्तव, डॉ. निशिकांत पाठक एवं डॉ. दीपक कुमार साहू उपस्थित रहे। वहीं, धनबाद जिला जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष शशिकांत पांडेय सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे। 

झारखंड जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन को विश्वास है कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य के उभरते हुए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए बेहतर खिलाड़ी तैयार होंगे। उक्त जानकारी झारखंड जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन के सचिव तूलिका श्रीवास्तव ने दी।

विज्ञापन