Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

तीन दिवसीय जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स राज्य चैंपियनशिप 2026-27 का शुभारंभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
तीन दिवसीय जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स राज्य चैंपियनशिप 2026-27 का शुभारंभ
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम)। झारखंड जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में तीन दिवसीय जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स राज्य चैंपियनशिप 2026-27 का शुभारंभ शुक्रवार को सेरसा स्टेडियम, चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम में हुआ। यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। 

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य झारखंड में जिम्नास्टिक्स खेल को बढ़ावा देना, खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की तैयारी एवं चयन करना है। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 

पूरी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता झारखंड आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स के टेक्निकल प्रभारी जितेंद्र कुमार की देखरेख में संपन्न होगी। प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया जायेगा। 

उद्घाटन समारोह में झारखंड जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन की ओर से निशिकांत पाठक, तूलिका श्रीवास्तव एवं दीपक गुप्ता उपस्थित थे। वहीं पश्चिमी सिंहभूम जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष सुहित्रा रॉय ठाकुर एवं सचिव पारुल सिंह सिंह, देवाशीष सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। उक्त जानकारी झारखंड जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन की सचिव तूलिका श्रीवास्तव ने दी।

विज्ञापन