Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

अभिषेक के तूफान ने दिलायी न्यूजीलैंड से सीरीज जीत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अभिषेक के तूफान ने दिलायी न्यूजीलैंड से सीरीज जीत
विज्ञापन

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड: भारत ने तीसरा टी-20 छह विकेट से जीता, सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल की, भारत ने सीरीज जीती 

एबीएन स्पोटर्स डेस्क। भारत ने तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया है। 199 रन का लक्ष्य भारत ने 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा के तूफान में कीवी उड़ गये। अभिषेक ने 38 गेंद में 113 रन की पारी खेली। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद में 45 रन की पारी खेली। इससे पहले न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के नाबाद 89 रन के दम पर 198 रन बनाये थे।

मिचेल के अलावा फिन एलन ने 40 रन बनाये थे। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच चौथा टी-20 30 अक्तूबर को आॅकलैंड में खेला जायेगा। 

अभिषेक का 35 गेंदों में शतक 

अभिषेक ने 35 गेंदों में शतक जड़ दिया है। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा शतक है। हालांकि, वह सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गये। शतक लगाने वाला सबसे तेज भारतीय अभिषेक ही हैं। 

उन्होंने 30 गेंद में शतक लगाया था। भारत ने 10 ओवर में दो विकेट गंवाकर 178 रन बना लिये हैं। अभिषेक 10वें ओवर में आउट हुए। उन्हें जेमीसन ने कैच आउट कराया। अभिषेक ने 38 गेंद में नौ चौके और 11 छक्के लगाये और 113 रन की पारी खेली।

विज्ञापन