संजू और नमन चमके; भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनायी
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पहले टी-20 मैच में संजू सैमसन की शानदार अर्धशतकीय पारी और नमन धीर के बेहतरीन फिनिशिंग टच की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। क्राइस्टचर्च में गुरुवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच में संजू सैमसन की शानदार अर्धशतकीय पारी और नमन धीर के बेहतरीन फिनिशिंग टच की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया।
संजू सैमसन ने 67 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत के लिए जीत की नींव रखी। हालांकि, उनके आउट होने के बाद भारतीय टीम लड़खड़ा गयी, जिससे मेहमान टीम (भारत) दबाव में आ गयी। ऐसे नाजुक मौके पर नमन धीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी संभाली, पारी को संवारा और भारत को जीत तक पहुंचाया।
नमन धीर 15 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाये, जिससे भारत को जीत मिली और 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली।