Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 40
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

पंत की जगह कुशाग्र इंडिया ए टीम में

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पंत की जगह कुशाग्र इंडिया ए टीम में
विज्ञापन

ऋषभ पंत की जगह भारतीय ए टीम में शामिल हुए जमशेदपुर के कुमार कुशाग्र, न्यूजीलैंड दौरे पर मिली जगह 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड दौरे के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए भारतीय ए टीम में चोटिल ऋषभ पंत की जगह जमशेदपुर के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की वरिष्ठ चयन समिति ने यह फैसला लिया है। 

ईरानी कप में शेष भारत टीम की कप्तानी के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या के कारण ऋषभ पंत को टीम से बाहर होना पड़ा है। फिलहाल वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। श्रृंखला के तीसरे मुकाबले में उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जायेगा। 

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन 

झारखंड की रणजी टीम के प्रमुख सदस्य कुमार कुशाग्र घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 266 रनों की यादगार पारी खेली थी। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने सबसे कम उम्र में 250 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। 

इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उन्होंने मध्यक्रम में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए कई उपयोगी पारियां खेली हैं। विकेटकीपिंग में चुस्ती और बल्लेबाजी में निरंतरता के दम पर उन्हें अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। 

पिता से घर पर ही सीखे क्रिकेट के गुर 

कुमार कुशाग्र जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र स्थित रामनगर के निवासी हैं। उन्होंने शहर के लोयोला स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की है। उनके पिता शशिकांत जीएसटी विभाग में अधिकारी हैं, जबकि मां पुष्पा देवी गृहिणी हैं। कुशाग्र की क्रिकेट यात्रा में उनके पिता की अहम भूमिका रही है। उन्होंने बिना किसी औपचारिक कोचिंग के क्रिकेट से जुड़ी पुस्तकों और महान बल्लेबाजों की तकनीक का अध्ययन कर घर पर ही बेटे को खेल के गुर सिखाये।

विज्ञापन