Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

क्या अगरकर की विदाई का ही इंतजार कर रहा था बीसीसीआई!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
क्या अगरकर की विदाई का ही इंतजार कर रहा था बीसीसीआई!
विज्ञापन

अगरकर के जाने के बाद बीसीसीआई ने एक दिन में 4 टीमों का किया ऐलान 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की सिलेक्शन कमेटी ने मंगलवार को चार टीमों का ऐलान किया। पूर्व चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का 4 अक्टूबर को कार्यकाल समाप्त होने के बाद पहली बार सिलेक्शन कमेटी ने टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया है। जिसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। जैसे कि टीम इंडिया की टी-20 टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज भुनेश्वर कुमार की चार साल बाद वापसी, स्मृति मंधाना को महिला टीम का कप्तान बनाना और इंडिया ए टीम में सीनियर खिलाड़ियों को चुनना शामिल है। 

बोर्ड ने 6 अक्टूबर को न्यूजीलैंड दौर पर जाने वाली टी-20 टीम के लिए 16 सदस्यों वाली टीम और तीन अनौपचारिक टेस्ट मैचों के लिए इंडिया ए टीम का भी ऐलान किया। इसके अलावा महिलाओं की टी-20 और वनडे टीम का भी ऐलान किया जो जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलने वाली है। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का टी-20 स्क्वाड 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी। जिसके लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को 16 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम तेज गेंदबाज भुनेश्वर कुमार का है। जिनकी चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी हो रही है। 

टी-20 स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव। 

महिला टीम का ऐलान 

बीसीसीआई ने मंगलवार ही को महिला टी-20 और वनडे टीम का भी ऐलान कर दिया है, जो टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी। इस टीम में स्मृति मंधाना को कप्तान बनाया गया है। क्योंकि हरमनप्रीत ने एक दिन पहले कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा शेफाली वर्मा को टी-20 टीम का और दीप्ति शर्मा को वनडे टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज रायपुर में 16, 18 और 20 अक्टूबर को खेली जायेगी। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज वडोदरा में 23, 25 और 28 अक्टूबर को होगी। 

महिला टी-20 टीम

स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, निक्की प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष, जी कमालिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतिमणि कलिता, मीनू मणि। 

महिला वनडे टीम

स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, यस्तिका भाटिया, वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, रेणुका ठाकुर। 

इसके साथ बोर्ड ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन अनौपचारिक टेस्ट मैचों के लिए इंडिया ए का भी ऐलान किया है। जिसमें चौंकाने वाली बात ये है कि इस स्क्वाड में सीनियर टीम के उपकप्तान केएल राहुल, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और मध्यक्रम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल समेत 11 टेस्ट खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला चार दिवसीय मुकाबला 24 से 28 अक्टूबर तक लिंकन में खेला जायेगा। दूसरा मैच 31 अक्टूबर से तीन नवंबर तक क्राइस्टचर्च में और तीसरा मुकाबला सात से 10 नवंबर तक फिर लिंकन में होगा। 

भारत ए टीम में केवल तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है। इनमें घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने वाले स्मरण रविचंद्रन, विदर्भ के बल्लेबाज यश राठौड़ और बायें हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी शामिल हैं। 

इंडिया ए टीम

यशस्वी जायसवाल, लोकेश राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़ और मुकेश कुमार।

विज्ञापन