एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (रांची)। जिम्नास्टिक्स फेडरेशन आॅफ इंडिया (जीएफआई) द्वारा वर्ष 2026-27 के राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप के आयोजन के संबंध में जारी सूचना के आलोक में झारखंड जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 3 नवंबर से 5 नवंबर 2026 तक धनबाद, झारखंड में आयोजित की जायेगी।
GFI द्वारा जारी पत्र के अनुसार Rajasthan State Gymnastics Association द्वारा 12 से 16 नवंबर 2026 तक S.M.S. Stadium, Jaipur में All Age Group Aerobic Gymnastics National Championship 2026–27 का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य स्तर पर खिलाड़ियों के चयन एवं तैयारी के लिए यह चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है।
झारखंड राज्य जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में राज्य के विभिन्न जिलों एवं संबद्ध इकाइयों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
झारखंड जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन ने राज्य के सभी संबद्ध जिला संघों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं तकनीकी अधिकारियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि धनबाद में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड में जिम्नास्टिक्स खेल को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। अधिक जानकारी के लिए शशिकांत पाण्डेय, आयोजन सचिव,दीपक कुमार, विकास कुमार, दीप कुमारी मांझी, हेमा कुमारी से संपर्क कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता में राज्य की सभी टीमें भाग लेंगी। दिनांक 20:10:2026 तक अपने खिलाड़ियों की सूची इस ग्रुप में तथा jgassociatiin79@gmail.com पर अवश्य भेजें।
- प्रतियोगिता: झारखंड राज्य जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप 2026–27
- स्थान: धनबाद, झारखंड
- तिथि: 3 से 5 नवंबर 2026
- (तूलिका श्रीवास्तव) सचिव, झारखंड जिम्नास्टिक्स संघ
- आयोजक: झारखंड जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन