Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 8
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

झुमरी तिलैया : क्रांति क्लब ढाब ने पेनाल्टी शूट में कोसमाडीह को दो गोल से हराया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झुमरी तिलैया : क्रांति क्लब ढाब ने पेनाल्टी शूट में कोसमाडीह को दो गोल से हराया
विज्ञापन
  • झुमरी तिलैया : क्रांति क्लब ढाब ने पेनाल्टी शूट में कोसमाडीह को दो गोल से हराया
  • क्रांति क्लब ढाब के खिलाड़ी गौरव कुमार को मिला मैन ऑफ द मैच का ख़िताब

एबीएन न्यूज नेटवर्क, झुमरी तिलैया। आजाद क्लब गुमो के तत्वावधान में झुमरिया टांड मैदान में आयोजित नकुल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन का मैच कांति क्लब ढाब और कोसमाडीह के बीच खेला गया। खेल के दौरान दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रही। बाद में पेनाल्टी शूट किया गया, जिसमें दाब की टीम ने कोसमाडीह को दो गोल से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश पा लिया।  

ढाब के खिलाड़ी गौरव कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका मृत्युजय कुमार, गोविन्द यादव शुभम कुमार, संतोष कुमार ने निभाई। इस मौके पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष मनीष पांडेय ने मैन ऑफ द मैच को टीशर्ट और 501 रूपये का चेक देकर उनका हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र राम ने किया। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन कमेटी के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, उपाध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी, अविनाश पांडेय, अनिल पंडित, उमेश पांडेय, सचिव बबलू पाण्डेय, सहसचिव अवध पांडेय, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राम, धर्मेंद्र राम, विपिन पाण्डेय, प्रभाकर पांडेय, दिवाकर पाण्डेय, विवेक पांडेय विकास पांडेय, विनोद पाण्डेय, रवि पाण्डेय, प्रेमजीत राय, मुकेश पाण्डेय धीरज पाण्डेय, पिंटू साव सागर राम, सुनील पाण्डेय का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

विज्ञापन