Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 7
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

धनबाद : तीन स्वर्ण जीत पैरा तैराकों ने बढ़ाया जिले का मान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : तीन स्वर्ण जीत पैरा तैराकों ने बढ़ाया जिले का मान
विज्ञापन
  • धनबाद : तीन स्वर्ण जीत पैरा तैराकों ने बढ़ाया जिले का मान

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। रांची के खेलगांव में 4 अक्टूबर को आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप 2026-27 में धनबाद के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 

प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपनी सफलता का परचम लहराया। सिनीडीह निवासी सुनील कुमार वर्मा ने एस-9 कैटेगरी के 50 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। 

तेतुलिया निवासी कोकिल महतो ने एस-10 कैटेगरी के 50 मीटर फ्रीस्टाइल में गोल्ड हासिल किया। वहीं बांसकापुरिया की चंपा कुमारी ने एस-5 कैटेगरी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बांसकापुरिया निवासी रमेश महतो ने एस-10 कैटेगरी में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। 

सफलता के बाद कतरास रेलवे स्टेशन पहुंचने पर दिव्यांग शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट के सचिव गोवर्धन रजक, राष्ट्रीय खिलाड़ी अजय कुमार पासवान, समाजसेवी सुरेश यादव और शिक्षक प्रवीण गुप्ता ने खिलाड़ियों का माला पहनाकर स्वागत कर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

विज्ञापन