Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

झारखंड महिला पारा वॉलीबॉल टीम ने जीता ब्रॉन्च मेडल (तीसरा स्थान)

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड महिला पारा वॉलीबॉल टीम ने जीता ब्रॉन्च मेडल (तीसरा स्थान)
विज्ञापन
  • झारखंड महिला पारा वॉलीबॉल टीम ने जीता ब्रॉन्च मेडल (तीसरा स्थान)

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (रांची)। झारखंड की महिला पारा वॉलीबॉल टीम  तीसरा फेडरेशन कप पारा सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप  –2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीता ब्रॉन्च मेडल (तीसरा स्थान) हासिल किया। 

प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 28 सितंबर 2026 तक इरोड, तमिलनाडु में किया गया। झारखंड की टीम ने प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की। पहले मैच में आंध्र प्रदेश को 3–0, दूसरे मैच में महाराष्ट्र को 3–0 तथा तीसरे मैच में तमिलनाडु को 3–0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल मुकाबले में झारखंड और गुजरात के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर के बाद झारखंड को 2–3 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में झारखंड ने तमिलनाडु को 3–0 से हराकर जीता ब्रॉन्च मेडल (तीसरा स्थान) प्राप्त किया।

पदक एवं ट्रॉफी प्रदान की गई

झारखंड महिला टीम को जीता ब्रॉन्च मेडल (तीसरा स्थान) एवं ट्रॉफी संयुक्त रूप से पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी श्री जयवंत गुंडू हमनावर, पारा वॉलीबॉल एसोसिएशन  ऑफ तमिलनाडु के अध्यक्ष श्री डा० मक्कल जी. राजन तथा पारा वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव श्री विजय राव शिंदे द्वारा प्रदान की गई। यह झारखंड की महिला खिलाड़ियों के लिए गर्व का क्षण रहा।

रांची में खिलाड़ियों का स्वागत

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सभी खिलाड़ी 30 सितंबर 2026 को रांची रेलवे स्टेशन पहुँचीं। स्टेशन पर पारा वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड के पदाधिकारियों, खेलप्रेमियों एवं समर्थकों ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया और उन्हें जीता ब्रॉन्च मेडल (तीसरा स्थान) जीतने पर बधाई दी।

झारखंड टीम में शामिल खिलाड़ी

टीम की कप्तान प्रतिमा तिर्की के साथ अनीता तिर्की, संजुक्ता एक्का, महिमा उरांव, पुष्पा मिंज, सुनीता कुमारी, सरिता भुठकुमारी मुंडा, निक्की कुमारी, सुलेखा कुमारी, पूनम कुमारी, जयश्री कुमारी, रेनू कुमारी एवं असुंता टोप्पो शामिल थीं।

टीम के साथ कोच मुकेश कंचन एवं पारा वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड की सचिव सरिता कुमारी भी मौजूद रहीं। पारा वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष राहुल मेहता, पतरस तिर्की, वागीस त्रिपाठी एवं जगदीश कुमार उर्फ जग्गू भैया ने पूरी टीम को जीता ब्रॉन्च मेडल (तीसरा स्थान) प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। एसोसिएशन ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और अच्छे खेल से झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
अध्यक्ष 
पारा वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड
रांची, झारखंड

विज्ञापन