Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

झारखंड की महिला पारा वॉलीबॉल टीम तमिलनाडु रवाना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड की महिला पारा वॉलीबॉल टीम तमिलनाडु रवाना
विज्ञापन

झारखंड की महिला पारा वॉलीबॉल टीम ने राष्ट्रीय फेडरेशन कप के लिए तमिलनाडु के इरोड की ओर किया प्रस्थान 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड की महिला पारा वॉलीबॉल टीम आज दिनांक  23/09/2026 को तीसरा फेडरेशन कप पारा सिटींग वॉलीबॉल चैंपियनशिप- 2026 में भाग लेने के लिए रांची से इरोड, तमिलनाडु के लिए रवाना हुई। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 25 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक इरोड, तमिलनाडु में आयोजित की जायेगी। 

प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला टीम में कप्तान प्रतिमा तिर्की, अनीता तिर्की, संजुक्ता एक्का, महिमा उरांव, पुष्पा मिंज, सुनीता कुमारी, सरिता भुठकुमारी मुंडा, निक्की कुमारी, सुलेखा कुमारी, पूनम कुमारी, जयश्री कुमारी, रेनू कुमारी एवं असुंता टोप्पो शामिल हैं। टीम के साथ कोच मुकेश कंचन तथा पारा वॉलीबॉल एसोसिएशन आॅफ झारखंड की सचिव सरिता कुमारी भी इरोड के लिए रवाना हुई हैं। 

मौके पर पारा वॉलीबॉल एसोसिएशन आॅफ झारखंड के अध्यक्ष राहुल मेहता, उपाध्यक्ष श्वेता कुमारी, रूपा कुमारी, सहसचिव पतरस तिर्की, वागीस त्रिपाठी एवं जगदीश कुमार (जग्गू भैया) ने झारखंड महिला टीम के सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि टीम पूरे आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग ले तथा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से झारखंड का नाम रोशन करे। एसोसिएशन की ओर से टीम को सफल यात्रा, शानदार प्रदर्शन एवं उज्ज्वल परिणाम के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।

विज्ञापन