Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 36
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

एशियन गेम्स : चौथे दिन मीराबाई की चांदी, भारत को मिले पांच पदक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एशियन गेम्स : चौथे दिन मीराबाई की चांदी, भारत को मिले पांच पदक
विज्ञापन

भारत ने बढ़ायी पदकों की संख्या: मीराबाई ने करायी चांदी, निशानेबाजी में भी मिले दो मेडल; जानें कैसा रहा प्रदर्शन 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशियन गेम्स के चौथे दिन भारत ने अपने पदकों की संख्या में इजाफा किया है। बुधवार को भारत की झोली में एक रजत सहित कुल पांच पदक आये जिससे उनके कुल पदकों की संख्या 12 पहुंच गयी है। भारत को आज निशानेबाजी, सॉफ्ट टेनिस, भारोत्तोलन और बैडमिंटन में पदक मिले। 

इसके अलावा वुशु में रोशिबिना ने फाइनल में पहुंचकर स्वर्ण पदक की उम्मीद जगायी। पुरुष कबड्डी टीम भी सेमीफाइनल में पहुंची और उन्होंने देश के लिए एक पदक पक्का किया। महिला हॉकी ने दबदबा बरकरार रखते हुए एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। 

शूटिंग में मिले दो पदक, मनु ने किया निराश 

भारत ने बुधवार को एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में दो और कांस्य पदक अपने नाम किए। पहले परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान की भारतीय तिकड़ी ने महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य जीता। इसके बाद अनंत जीत सिंह नारूका, मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल की पुरुष टीम ने भी स्कीट में कांस्य पदक अपने नाम किया।  

जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में रचा इतिहास 

सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भारत के लिए ऐतिहासिक पदक जीत लिया। उन्होंने पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के शेरविन नुगुइट को 4-3 से हराया। मुकाबला 3-3 से बराबर था और निर्णायक गेम में जय 3-5 से पीछे चल रहे थे। हालांकि, उन्होंने शानदार वापसी करते हुए लगातार चार अंक जीते और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इसके साथ ही वह सेमीफाइनल में पहुंच गए और एशियाई खेलों में सॉफ्ट टेनिस में भारत का पहला पदक पक्का कर दिया था। हालांकि, जय मीणा को चोट के कारण सेमीफाइनल मुकाबले से हटना पड़ा। इसके साथ ही उनका स्वर्ण पदक जीतने का सफर थम गया और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन