Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

पीएम मोदी ने एशियाड में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल का बढ़ाया हौसला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पीएम मोदी ने एशियाड में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल का बढ़ाया हौसला
विज्ञापन
  • एशियाई खेल: पीएम मोदी ने एशियाड में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल को दी शुभकामनाएं

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2026 एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने कहा है कि हमारे एथलीटों ने उल्लेखनीय समर्पण और दृढ़ संकल्प दिखाया है। 

एशियाड की शनिवार को आधिकारिक रूप से शुरुआत हुई है। आइची-नागोया में हुए 2026 एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में कबड्डी स्टार पवन सहरावत और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने भारतीय दल का नेतृत्व किया।

शानदार सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दी 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, आइची-नागोया में एशियाई खेलों की शुरुआत के साथ ही मैं भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। हर खिलाड़ी ने बहुत कड़ी मेहनत की है और अद्भुत लगन व दृढ़ संकल्प दिखाया है। भारत को उन पर गर्व है। वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, अच्छा खेलें और शानदार सफलता हासिल करें। 

विज्ञापन