Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

दामोदर सेफीफाइनल में, अजय टूर्नामेंट से बाहर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
दामोदर सेफीफाइनल में, अजय टूर्नामेंट से बाहर
विज्ञापन

प्रेस क्लब मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट में कोयल, शंख और कारो भी जीती  

टीम एबीएन, रांची। प्रेस क्लब मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन चार मुकाबलों में दामोदर, कोयल, शंख और कारो ने जीत दर्ज कर पूरे अंक हासिल किये। बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में दामोदर अपने पहले दोनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गयी है। वहीं, टीम अजय अपने पहले दोनों मुकाबला हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।  

रविवार को पहले मुकाबले में दामोदर ने गंगा को 1-0 से पराजित किया। आरजे अरविंद मैन आॅफ द मैच रहे। वहीं, दूसरे मुकाबले में कोयल ने अमानत को 1-0 से हराया। इस मैच में कृष्ण कुमार शर्मा ने एक मात्र गोल किया और मैन आॅफ द मैच चुने गये। दिन के तीसरे मुकाबले में शंख ने अजय को 1-0 से पराजित किया। 

शंख के रंजीत कुमार को मैन आॅफ द मैच दिया गया। दिन के अंतिम मुकाबले में कारो ने भैरवी को 1-0 से हराया। कारो के निर्भय ने गोल किया। उन्हें मैन आॅफ द मैच दिया गया। प्रतियोगिता में प्रेस क्लब की टीम के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे।

विज्ञापन