Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

अमानत, दामोदर और गंगा जीती, कोयल-भैरवी का मैच ड्रॉ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अमानत, दामोदर और गंगा जीती, कोयल-भैरवी का मैच ड्रॉ
विज्ञापन

मीडिया कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026  

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क, रांची। प्रेस क्लब मीडिया कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ शनिवार को हो गया। बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में अमानत, दामोदर और गंगा ने जीत के साथ शुरूआत की। वहीं, कोयल-भैरवी का मैच बराबरी पर छूटा। 

उद्घाटन समारोह में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण झारखंड के निदेशक नीरज कुमार मुख्य अतिथि और खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड के उप निदेशक निर्भय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। पहला मैच अमानत और कारो के बीच हुआ। अमानत ने यह मुकाबला 2-1 से जीता। अमानत की तरफ से राजा मेहंदी ने दो गोल और कारो की ओर से निर्भय ने एक गोल किया। 

राजा मेहंदी मैन आॅफ द मैच रहे। दूसरे मुकाबले में दामोदर ने शंख को एकतरफा मुकाबले में दो 2-0 से हराया। बासुदेव मिश्रा और नवल किशोर ने एक-एक गोल किया। बासुदेव मिश्रा मैन आॅफ द मैच रहे। कोयल और भैरवी के बीच खेला गया तीसरा मुकाबला एक-एक की बराबरी पर रहा। कोयल की ओर से मोनु कुमार और भैरवी की ओर से नूतन तिर्की ने गोल किया। 

नूतन तिर्की मैन आॅफ द मैच रहे। दिन के अंतिम मुकाबले में गंगा ने अजय को 2-1 से पराजित किया। गंगा की ओर से शंकर ठाकुर और राजेश सिंह ने और अजय की ओर से संतोष गुप्ता ने गोल किया। शंकर ठाकुर मैन आॅफ द मैच रहे। समारोह में प्रेस क्लब की टीम के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे।

विज्ञापन