Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

रांची : स्टार वॉरियर्स की तीन बेटियों का झारखंड U-16 टीम में चयन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : स्टार वॉरियर्स की तीन बेटियों का झारखंड U-16 टीम में चयन
विज्ञापन
  • स्टार वॉरियर्स की तीन बेटियों का झारखंड U-16 टीम में चयन

टीम एबीएन, रांची। कांके चरदी स्थित स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब की तीन होनहार खिलाड़ियों राखी कुमारी, नैंसी मुंडा और आयुषी कुमारी का चयन झारखंड U-16 फुटबॉल टीम के लिए हुआ है। 

तीनों खिलाड़ी इस समय झारखंड टीम के साथ आंध्र प्रदेश में हैं और आज झारखंड-बिहार के बीच होने वाले मुकाबले में राज्य का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी। राखी कुमारी और नैंसी मुंडा ऊलातू पंचायत के चरदी गांव की रहने वाली हैं, जबकि आयुषी कुमारी बोड़या पंचायत के संग्रामपुर गांव की निवासी हैं।

इन बेटियों की सफलता की खास बात यह है कि मैदान की कमी के बावजूद खेतों में अभ्यास कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब से लगातार खिलाड़ी झारखंड टीम में चयनित होकर राज्य के लिए पदक जीत रही हैं।

 यह ग्रामीण क्षेत्र की उन बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखती हैं। क्लब के कोच सह संस्थापक अनवरुल हक उर्फ बबलू ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारी बेटियां परिस्थितियों से नहीं, अपनी मेहनत और हौसले से पहचान बना रही हैं। 

आज मैदान की कमी है, लेकिन उनके सपनों की कोई सीमा नहीं है। तीनों खिलाड़ियों के चयन पर जगदीश सिंह जग्गू, रश्मि तिर्की, शाहनवाज कुरैशी, राणा मिश्रा, रामेंद्र कुमार, समेंदर कुमार, शकील अहमद, नुरूल हक, सुमित महतो और छोटू टोप्पो सहित क्षेत्र के लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन