महिला जूनियर एशिया कप हॉकी : भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा तूफान खड़ा किया कि मुकाबला शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद एकतरफा हो गया। गत चैंपियन भारत ने गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत की ओर से गोलों की बारिश पूरे मुकाबले में जारी रही और पाकिस्तान की टीम लगातार दबाव में नजर आयी।
भारत के गोल: पूजा साहू (7), रोशनी ऐंद (9, 60+), तनुश्री दिनेश कडू (11), सुखवीर कौर (13), सानिका चंद्रकांत माने (13, 23), मधु सिदार (16, 39), गीता यादव (18), तनुजा टोप्पो (25), पूजा मलिक (27, 49, 51), पूर्णिमा यादव (33), सुप्रिया (40, 54), कृष्णा शर्मा (48), बिनीमा धन (55)।