Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

रांची : शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन हुए तीन रोमांचक मुकाबले

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन हुए तीन रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन

जय मसीह, एसके ब्रदर्स और सुपर किंग लोयो की टीम पहुंची सेमीफाइनल में  

टाईब्रेकर में एसके ब्रदर्स टीम की रोमांचक जीत 

टीम एबीएन, रांची। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के तत्वावधान में रांची जिले के मांडर प्रखंड अंतर्गत बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में आयोजित शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट- 2026 के चौथे दिन शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल के कई रोमांचक मुकाबले खेले गये। 

मुकाबलों में जीत दर्ज कर जय मसीह गिरजाटोली लोयो, एसके ब्रदर्स और सुपर किंग लोयो ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों के मुखिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति और समाजसेवी भी मौजूद रहेंगे। 

जय मसीह और सुपर किंग लोयो ने दर्ज की आसान जीत 

पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जय मसीह गिरजाटोली लोयो ने संत जेवियर इंटर कॉलेज मांडर को 2-0 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एनएफसी पोखर टोली और एसके ब्रदर्स के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।

निर्धारित समय में निर्णय नहीं होने के बाद मुकाबले का फैसला टाईब्रेकर से हुआ। इसमें एसके ब्रदर्स ने 5-4 गोल से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सुपर किंग लोयो ने नव युवक संघ कंजिया को 1-0 गोल से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। 

लॉटरी से एक टीम को मिलेगा सीधे फाइनल में प्रवेश 

टूर्नामेंट में कुल 24 टीमों के शामिल होने के कारण प्रतियोगिता के प्रारूप में विशेष व्यवस्था की गयी है। सुपर किंग लोयो, जय मसीह गिरजाटोली लोयो और एसके ब्रदर्स सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। पांच सितंबर को लॉटरी के माध्यम से एक टीम को सीधे फाइनल में प्रवेश मिलेगा, जबकि शेष दो टीमों के बीच मुकाबला खेला जायेगा। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी।

विज्ञापन