Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 603
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

विश्व बॉक्सिंग दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
विश्व बॉक्सिंग दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन
विज्ञापन
  • विश्व बॉक्सिंग दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। सभी जिलों के पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि आगामी 27 अगस्त 2026 को इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा विश्व बॉक्सिंग दिवस (World Boxing Day) मनाया जा रहा है।

इसी के उपलक्ष्य में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा एवं महासचिव राकेश ठाकरान के निर्देशानुसार झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से दिनांक 27 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे, जमशेदपुर बॉक्सिंग कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में झारखंड के सभी जिलों के कोच, रेफरी तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के बॉक्सरों को सम्मानित किया जाएगा।

अतः सभी जिलों के पदाधिकारियों से अनुरोध है कि वे अपने-अपने जिले के कोच, रेफरी एवं बॉक्सरों के नाम दिनांक 26 अगस्त 2026 की शाम 5:00 बजे तक झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष अरुणा मिश्रा (Dy. SP), महासचिव प्रकाश कुमार मंडल एवं सह-सचिव संतोष अग्रवाल को भेजने की कृपा करें। उक्त जानकारी झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रकाश कुमार मंडल ने दी। 

विज्ञापन