Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 674
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

झारखोर ने कोल कैपिटल क्लब धनबाद को किया पराजित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखोर ने कोल कैपिटल क्लब धनबाद को किया पराजित
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। बेहराकुदर  में 0058 ग्रुप के तत्वावधान में स्व. परमेंद्र सिंह की स्मृति में आयोजित मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ। उद्घाटन समारोह में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मुख्य अतिथि के रूप में  फीता काटकर व नारियल फोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 

उद्घाटन मैच इंकलाब क्लब झारखोर और कोल कैपिटल क्लब धनबाद के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में झारखोर की टीम 1-0 से विजयी रही। मैच का संचालन बिट्टू सिंह ने किया।

मौके पर मुखिया जालिम रजक, पंचायत समिति सदस्य दुर्गा प्रसाद, मृत्युंजय सिंह, रामबालक सिंह, गोविंद सिंह, चंद्रिका सिंह, नागेश्वर सिंह, मोहन सिंह, प्रभाष सिंह, सुभाष सिंह, सीटू मिश्रा, माना पाठक, बंटी सिंह,छोटन अंसारी, रामसुंदर दास, कामता सिंह, रंधीर सिंह आदि थे। 

आयोजन में समाजसेवी मिथुन सिंह राजपूत ग्रुप का योगदान रहा। समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में 32 टीमो ने भाग लिया है। फाइनल में विजेता व उप विजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार दिया जायेगा।

विज्ञापन