हॉकी विश्व कप : भारत की शानदार जीत
रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 5-3 से हराया
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (एमस्टेलवीन, नीदरलैंड)। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ FIH हॉकी पुरुष विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में 5-3 से जीत दर्ज की।
भारत ने पहले क्वाटर में ही 2 गोल करके अपना दबदबा बनाया। पाकिस्तान ने दूसरे क्वाटर में वापसी करते हुए 2 गोल किए लेकिन भारत ने दो और गोल करते हुए फिर 2 गोल की बढ़त बनाई।
तीसरे क्वाटर में भारत ने एक और गोल करते हुए 5 गोल कर दिए और पाकिस्तान को दबाव में डाल दिया। चौथे क्वाटर की शुरूआत में पाकिस्तान ने गोल करते स्कोर 5-3 किया लेकिन इसके बाद भारत ने कोई चूक नहीं होने दी और डिफेंस और आक्रमण के तालमेल से 5-3 से जीत अपने नाम की।