Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

आइपीएल 2021 : नेट्स पर धोनी ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

आइपीएल 2021 : नेट्स पर धोनी ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने से पहले शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। वह नेट्स में लंबे शॉट्स लगा रहे हैं। चेन्नई आईपीएल के 14वें सीजन में अपना पहला मैच 10 अप्रैल को खेलेगी। वह मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले धोनी जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे चेन्नई सुपरकिंग्स को राहत मिल रही होगी। धोनी अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। धोनी ने नेट्स में हेलिकॉप्टर शॉट भी मारा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए आइपीएल का पिछला सीजन बेहद खराब रहा था। टीम पिछले साल की असफलता को भूल इस बार दमदार वापसी करने की कोशिश करेगी। संयुक्त अरब अमीरात में खेले गये 2020 के टूर्नामेंट में तीन बार की चैंपियन सीएसके प्लेआफ में जगह बनाने में असफल रही थी। यह टूर्नामेंट के इतिहास में पहला अवसर था, जब धोनी की टीम प्लेआफ में जगह नहीं बना पाई थी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,641