Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

फीफा वर्ल्ड कप में किसने मारे कितने गोल!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
फीफा वर्ल्ड कप में किसने मारे कितने गोल!
विज्ञापन

इस विश्वकप में अब तक किसने दागे सबसे ज्यादा गोल? शीर्ष स्थान को लेकर कड़ा मुकाबला; टॉप-10 सूची 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा विश्वकप 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। राउंड आॅफ 32 में पिछले कुछ दिनों में दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले हैं। कुछ बड़ी टीमें बाहर हो चुकी हैं, जबकि कुछ बड़ी टीमें हारते हारते बची हैं। 

वहीं, कुछ आॅनपेपर कमजोर दिखने वाली टीमों ने कमाल का खेल दिखाया। भले ही वो टीमें अगले राउंड में नहीं पहुंच सकीं, लेकिन अपने खेल से लोगों का दिल जीत लिया।  

नॉकआउट चरण में खिताब की जंग के साथ-साथ गोल्डन बूट की दौड़ भी बेहद रोमांचक हो गई है। राउंड आॅफ 32 के मुकाबलों के बाद कई स्टार खिलाड़ियों ने अपनी टीमों को जीत दिलाते हुए गोलों की संख्या बढ़ाई है। 

फिलहाल फ्रांस के किलियन एमबाप्पे और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी छह-छह गोल के साथ शीर्ष पर हैं, लेकिन अधिक असिस्ट होने के कारण एमबाप्पे गोल्डन बूट की रेस में पहले स्थान पर बने हुए हैं। 

असिस्ट की वजह से मेसी से आगे हैं एमबाप्पे 

गोल्डन बूट का फैसला केवल गोलों के आधार पर नहीं होता। अगर दो खिलाड़ियों के गोल बराबर हों तो सबसे पहले असिस्ट की संख्या देखी जाती है। एमबाप्पे ने अब तक छह गोल के अलावा दो असिस्ट भी किए हैं यानी दो गोल होने में अहम भूमिका निभाई है। उन्हीं के पास पर फ्रांस का दूसरा खिलाड़ी गोल कर सका। 

जबकि मेसी के नाम छह गोल हैं, लेकिन एक भी असिस्ट नहीं है। यही वजह है कि फ्रांस का स्टार स्ट्राइकर फिलहाल गोल्डन बूट की रेस में नंबर-एक पर है। हालांकि यह दौड़ अभी पूरी तरह खुली हुई है। नॉकआउट मुकाबलों में एक शानदार प्रदर्शन पूरे समीकरण बदल सकता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,734