Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

फीफा वर्ल्ड कप : मेक्सिको से हार के बाद इक्वाडोर के मुख्य कोच का इस्तीफा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
फीफा वर्ल्ड कप : मेक्सिको से हार के बाद इक्वाडोर के मुख्य कोच का इस्तीफा
विज्ञापन

विश्व कप से बाहर होते ही इक्वाडोर के कोच ने दिया इस्तीफा 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड आॅफ-32 में मेजबान मेक्सिको से 0-2 की हार के बाद इक्वाडोर के मुख्य कोच सेबेस्टियन बेकासेसे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 45 वर्षीय अर्जेंटीनी कोच ने मैच के बाद पुष्टि की कि विश्व कप के साथ ही उनका अनुबंध भी समाप्त हो गया है और अब वह टीम से अलग हो रहे हैं। 

ड्रेसिंग रूम से प्यार और सम्मान लेकर जा रहा हूं 

बेकासेसे ने भावुक अंदाज में कहा, विश्व कप खत्म होने के साथ ही मेरा अनुबंध भी समाप्त हो रहा है। अब हम जा रहे हैं। मैं इस ड्रेसिंग रूम से प्यार, सम्मान, प्रतिबद्धता और सराहना लेकर जा रहा हूं। ये खिलाड़ी सच्चे योद्धा हैं और मुझे उन पर गर्व है। 

दो साल में दिलायी गयी पहचान 

बेकासेसे ने करीब दो वर्षों तक इक्वाडोर की कमान संभाली। उनके नेतृत्व में टीम ने अपने पांचवें विश्व कप में दूसरी बार नॉकआउट चरण में जगह बनायी। ग्रुप स्टेज में चार बार की चैंपियन जर्मनी को हराकर इक्वाडोर ने बड़ा उलटफेर भी किया था। 

उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया 

कोच ने कहा, जब हमने यह सफर शुरू किया था, तब किसी को उम्मीद नहीं थी कि हम यहां तक पहुंचेंगे। लेकिन हमने उम्मीदों से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। अफसोस है कि हम इस सफलता को आगे नहीं बढ़ा सके, लेकिन हमने एक शानदार विरासत छोड़ी है। 

मेक्सिको ने पहले हाफ में तय कर दी जीत 

राउंड आॅफ-32 मुकाबले में मेक्सिको के लिए जूलियन क्विनोन्स और राउल जिमेनेज ने पहले हाफ में गोल दागे। इक्वाडोर पूरे मैच में वापसी नहीं कर सका और 0-2 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया। इसी हार के साथ बेकासेसे का कार्यकाल भी समाप्त हो गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 79,589