Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 44
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

फीफा वर्ल्ड कप : स्वीडन को फ्रांस से मुकाबले लगा बड़ा झटका

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
फीफा वर्ल्ड कप : स्वीडन को फ्रांस से मुकाबले लगा बड़ा झटका
विज्ञापन

फ्रांस के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले से पहले स्वीडन को झटका, जानिए क्यों बाहर हुए स्टार डिफेंडर इसाक हिएन 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस के खिलाफ होने वाले बेहद महत्वपूर्ण नॉकआउट मैच से ठीक पहले स्वीडन की फुटबॉल टीम के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आयी है। टीम के स्टार डिफेंडर इसाक हिएन हैमस्ट्रिंग इंजरी की गंभीर चोट के चलते इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं। 

27 साल के इस स्टार खिलाड़ी को यह चोट गुरुवार को जापान के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान लगी थी, जो 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ था। इस ड्रॉ मैच के नतीजे के साथ ही स्वीडन ने राउंड आॅफ 32 में अपनी जगह पक्की की थी और तीसरे स्थान की सर्वश्रेष्ठ 8 टीमों में शामिल रहते हुए नॉकआउट चरण का टिकट हासिल किया था। 

स्वीडिश फुटबॉल एसोसिएशन  ने शनिवार को इसाक की चोट की पुष्टि करते हुए बताया कि वह अब इस वर्ल्ड कप में आगे नहीं खेल पायेंगे और रिहैबिलिटेशन  शुरू करने के लिए अपने क्लब वापस लौटेंगे। 

डॉक्टर और कोच ने जतायी गहरी निराशा 

स्वीडन की नेशनल टीम के डॉक्टर जोनास वर्नर ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि इसाक के बाएं हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट आयी है, जिसके कारण वह वर्ल्ड कप के आगामी मैचों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। वह वापस अपने क्लब लौट रहे हैं। 

इस चोट का सीधा मतलब यह है कि वह कुछ समय तक फुटबॉल के मैदान से पूरी तरह दूर रहेंगे। इस स्टार डिफेंडर के बाहर होने से स्वीडन को फ्रांस के खिलाफ होने वाले करो या मरो के नॉकआउट मैच में अपनी बैकलाइन (डिफेंस) में बड़ा बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन