जेएसएसपीएस झारखंड की बेटियों ने जीते पदक
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (अहमदाबाद)। गुजरात के अहमदाबाद में 1 से 3 जून तक आयोजित 15वीं बाइथल/ ट्रायथल नेशनल चैंपियनशिप 2026 में झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
जेएसएसपीएस की बेटियों ने दिखाया दमखम
जेएसएसपीएस स्विमिंग सेंटर, होटवार में प्रशिक्षित दो खिलाड़ियों ने इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में पदक जीतकर झारखंड का परचम लहराया।
पदक विजेता
- आरती कच्छप : बाइथल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। आरती ने अपनी फुर्ती और स्टैमिना से सभी को प्रभावित किया।
- आतासी कुमार : बाइथल इवेंट में ही कांस्य पदक हासिल कर झारखंड को गौरवान्वित किया।
जेएसएसपीएस में जश्न का माहौल
जेएसएसपीएस के प्रशिक्षक उमेश कुमार पासवान ने कहा, आरती और आतासी दोनों ने अहमदाबाद की कड़ी गर्मी में भी हार नहीं मानी। यह खररढर की साइंटिफिक ट्रेनिंग और खिलाड़ियों की मेहनत का नतीजा है। बाइथल जैसे कठिन इवेंट में पदक जीतना बताता है कि हमारे खिलाड़ी किसी से कम नहीं।
बाइथल क्या है
बाइथल रनिंग और स्विमिंग का कॉम्बिनेशन इवेंट है, जिसमें खिलाड़ी को दौड़ और तैराकी दोनों में दम दिखाना होता है। यह ट्रायथल का ही एक रूप है।
जेएसएसपीएस सीईओ ने दी बधाई
जेएसएसपीएस के सीईओ एनके झा ने कहा, जेएसएसपीएस झारखंड की बेटियां अब नेशनल लेवल पर लगातार मेडल ला रही हैं। आरती और आतासी की जीत पूरे राज्य के लिए प्रेरणा है। हमें गर्व है कि खररढर से निकले टैलेंट अपने प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
दोनों खिलाड़ी 3 जून को अहमदाबाद से रांची लौटेंगी, जहां जेएसएसपीएस में उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। उक्त जानकारी जेएसएसपीएस के स्विमिंग प्रशिक्षक उमेश कुमार पासवान ने दी।