Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

15वीं झारखंड सीनियर स्विमिंग चैंपियनशिप में जेएसएसपीएस के तैराकों का जलवा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
15वीं झारखंड सीनियर स्विमिंग चैंपियनशिप में जेएसएसपीएस के तैराकों का जलवा
विज्ञापन
  • 15वीं झारखंड सीनियर स्विमिंग चैंपियनशिप में जेएसएसपीएस के तैराकों का जलवा
  • प्रथमी सिंह सरदार ने जीते पांच पदक

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/जमशेदपुर। टाटा के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 15वीं झारखंड राज्य सीनियर स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में जेएसएसपीएस के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन कर रांची जिला और जेएसएसपीएस का नाम रोशन किया।

प्रथमी सिंह सरदार ने दिखाया अपना प्रदर्शन का जलवा, झटके पांच पदक

जेएसएसपीएस के स्टार तैराक प्रथमी सिंह सरदार ने अकेले 5 पदक जीतकर सबका ध्यान खींचा। प्रथमी ने अपनी रफ्तार और तकनीक से सभी को प्रभावित किया।

प्रथमी सिंह सरदार के पदक

  1. 50 मीटर बटरफ्लाई – स्वर्ण पदक
  2. 50 मीटर बैकस्ट्रोक – रजत पदक 
  3. 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक – रजत पदक
  4. 50 मीटर फ्रीस्टाइल – रजत पदक
  5. 100 मीटर फ्रीस्टाइल – रजत पदक

लखिंदर सिंह मुंडा ने भी दिखाया दम

जेएसएसपीएस के ही एक अन्य तैराक लखिंदर सिंह मुंडा ने 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में कांस्य पदक हासिल कर राज्य को गौरवान्वित किया।

जेएसएसपीएस-सीईओ और अधिकारियों ने जताई खुशी

जेएसएसपीएस के सीईओ ने कहा, "प्रथमी और लखिंदर दोनों ने जेएसएसपीएस मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार में कड़ी ट्रेनिंग की है। पृथ्वी का पांच पदक जीतना यह दिखाता है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से झारखंड के बच्चे नेशनल लेवल पर भी चमक सकते हैं। यह जेएसएसपीएस  और रांची जिले के लिए गर्व की बात है। जेएसएसपीएस अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों तथा कर्मचारियों ने बधाई और शुभकामनाएं स्विमिंग खिलाड़ियों को दी।

झारखंड स्विमिंग में नई उम्मीद

इस चैंपियनशिप में जेएसएसपीएस के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से साफ है कि झारखंड में स्विमिंग का भविष्य उज्ज्वल है। पृथ्वी सिंह सरदार अब नेशनल चैंपियनशिप के लिए मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं।

स्विमिंग प्रशिक्षक

उमेश पासवान समेत जेएसएसपीएस
परिवार और खेल प्रेमियों ने दोनों तैराकों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,404