Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

जी एंटरटेनमेंट पर दिख सकते हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैच

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जी एंटरटेनमेंट पर दिख सकते हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैच
विज्ञापन

भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैच दिखाने पर आया बड़ा अपडेट 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब कुछ हफ्ते ही बचे हैं। लेकिन भारत में ये मैच किस चैनल पर उपलब्ध होंगे, ये अभी तक साफ नहीं हो सका है। इस बीच भारत के फुटबॉल फैंस के लिए एक बड़ी खबर ये आयी है कि जी एंटरटेनमेंट ने घोषणा की है कि वे वर्ल्ड कप के प्रसारण अधिकारों को लेकर फीफा से बातचीत कर रहे हैं। 

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की। यह कदम भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों के लिए एक महत्वपूर्ण समय पर आया है, जब फीफा और रिलायंस डिजनी के बीच बातचीत ठप हो गयी। 

जिससे फैंस को काफी ज्यादा निराशा हुई। लेकिन अब जी ने फीफा से बातचीत का ऐलान करके फैंस की उम्मीदों के जगा दिया है। जी ने अपने बयान में कहा, प्रतिस्पर्धी खेल सामग्री की पेशकश के उद्देश्य से, कंपनी फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैचों का भारत में प्रसारण और स्ट्रीमिंग करने के लिए फीफा से भी बातचीत कर रही है। 

बता दें कि जी ने अपने नये खेल चैनलों यूनाइट 8 स्पोर्ट्स के लॉन्च के दौरान फीफा के साथ अपनी चर्चा के बारे में खुलासा किया। कंपनी ने कहा कि ये चैनल खेलों में उनकी कवरेज को मजबूत करेंगे और भारतीय दर्शकों के बीच उनकी पहुंच का भी विस्तार करेंगे। 

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जी की बोलियों की संख्या, मुकेश अंबानी की रिलायंस के नेतृत्व वाले रिलायंस डिजनी द्वारा कथित तौर पर दिये गये 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर के प्रस्ताव से अधिक है। 

बता दें कि इससे पहले फीफा ने रिलायंस डिजनी के 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। शुरू में कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि फीफा को भारत में वर्ल्ड कप के मीडिया राइट्स के पैकेज के लिए 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलने की उम्मीद थी, जिसमें 2026 और 2030 के फीफा संस्करण भी शामिल थे। 

हालांकि, वैश्विक फुटबॉल संस्था ने बाद में इस सौदे के लिए अपनी मांग घटाकर 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर कर दी। अगर जी को इस इवेंट के राइट्स मिल जाते हैं, तो देश में इसके ब्रॉडकास्ट को लेकर जो अनिश्चितता है, वह खत्म हो जायेगी और भारतीय फुटबॉल फैंस को मैच देखने को मिलेंगे। 

फीफा वर्ल्ड कप 2026 अगले महीने 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में शुरू होने वाला है। जिसमें पहली बार कुल 48 टीमें हिस्सा लेंगी और 104 मैच खेले जायेंगे। 2022 का वर्ल्ड कप, जिसे अर्जेंटीना ने जीता था, भारत में जियो पर स्ट्रीम किया गया था और स्पोर्ट 18 पर ब्रॉडकास्ट हुआ था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,246