एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रांची जिला योगासन खेल संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय सातवीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का समापन 3 मई को आरटीसी बीएड कॉलेज, बूटी, रांची में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन डायरेक्टर पूजा सिंह तथा को-आॅर्डिनेटर अजय कुमार महतो के मार्गदर्शन में किया गया।
संगठन के सचिव डॉ एस के घोषाल के अनुसार इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 320 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया, जो जिले के लिए गर्व का विषय है।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राम टहल चौधरी, विशिष्ट अतिथि, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, रांची योग विभाग की कॉर्डिनेटर, रेनू कुमारी, संत फ्रांसिस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रूपेश केसरी, रणधीर चौधरी,राजीव रंजन, संत फ्रांसिस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डेंजिल चाल्स, योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आॅफ झारखंड के सेक्रेटरी चंदू कुमार, योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन आॅफ झारखंड के कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह विद्यालय के डायरेक्टर रुद्र नारायण महतो एवं सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में आचार्यकुलम, डीपीएस, कैराली, जीडी गोयंका, मनन विद्या, योगदा, सीक्रेट सीक्रेट हार्ट, गुरु नानक, अभी योगा, नटराज योग संस्थान, साउथ प्वाइंट स्कूल बुंडू,सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभायी।
संघ की अध्यक्ष डॉ संतोषी कुमारी ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से हर वर्ष प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के लिए किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि रांची जिला योगासन खेल संघ, योगासन खेल संघ झारखंड से मान्यता प्राप्त संस्था है, जो योगासन भारत की राज्य इकाई के रूप में कार्य करती है तथा भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पीपी तिवारी, प्रहलाद भगत, राहुल रंजन, आम्या अंशु, मधु शर्मा, चैताली मुखर्जी, रैना साव, रितिका जोशी, उषा शर्मा, शंकर राना, कोमल सिंह, प्रदीप साहू, मो दानिस, अमित, शत्रुघन, राहुल, गंगाधर महतो, देव, शुभम, अनिष्का, बेबी, आरती, अर्चना, निशा, शिवराज, मोहित, रितेश सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस आयोजन को सफल बनाने में जो टेक्निकल आॅफिशल्स, प्रशिक्षक, विद्यालयों से आये हुए सभी अतिथियों को और सभी प्रकार के मेंबर को सम्मानित किया गयाजिसमें प्रथम स्थान नटराज योग संस्थान, दूसरे स्थान पर योगा जीनियस, तीसरा स्थान नेशनल इंस्टिट्यूट आॅफ योगा रहा।