Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

महिला टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम होगी मालामाल

महिला टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम होगी मालामाल
विज्ञापन

महिला टी-20 विश्व कप के लिए रिकॉर्ड इनामी राशि की घोषणा, जीतने वाली टीम होगी मालामाल 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। महिला टी-20 विश्व कप 2026 के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रिकॉर्ड इनामी राशि की घोषणा की है। टूर्नामेंट की शुरुआत में अब कुल दो महीने यानी 60 दिन का समय शेष है। इससे पहले खेल की वैश्विक संस्था ने आगामी टूर्नामेंट के लिए इनामी राशि का एलान किया है।

इस बार कुल इनामी राशि 8,764,615 डॉलर (82 करोड़ रुपये) रखी गयी है, जो 2024 के मुकाबले लगभग 10 प्रतिशत ज्यादा है। 2024 में यह राशि 7,958,077 डॉलर (लगभग 74 करोड़ रुपये) थी। खास बात यह है कि इस बार टूर्नामेंट में पहली बार 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि पहले 10 टीमें खेलती थीं। 

इनाम का वितरण 

  • विजेता टीम को मिलेगा: 2,340,000 डॉलर (लगभग 21.8 करोड़ रुपये) 
  • उपविजेता (रनर-अप) को: 1,170,000 डॉलर (लगभग 10 करोड़ रुपये) 
  • दोनों सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को: 675,000 डॉलर प्रत्येक (लगभग 6.29 करोड़ रुपये)  
  • ग्रुप स्टेज में हर जीत पर: 31,154 डॉलर (लगभग 29 लाख रुपये) 
  • सभी 12 टीमों को न्यूनतम: 247,500 डॉलर (लगभग 2.06 करोड़ रुपये) 

क्या बोले आईसीसी के सीईओ? 

आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा कि महिला क्रिकेट तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस तरह की बढ़ती इनामी राशि इस खेल को और मजबूत बनायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि टूर्नामेंट का विस्तार और बढ़ता निवेश महिला क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर नयी पहचान दे रहा है। 

ट्रॉफी टूर की शुरुआत 

टूर्नामेंट से पहले ट्रॉफी टूर भी शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत लंदन में स्थित ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड से हुई। इसके बाद ट्रॉफी नीदरलैंड्स, आयरलैंड और स्कॉटलैंड जैसे देशों का दौरा करेगी और फिर इंग्लैंड के विभिन्न शहरों में जायेगी। 

टूर्नामेंट की शुरुआत 

महिला टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होगी। पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जायेगा। यह टूर्नामेंट न सिर्फ खेल के स्तर पर बल्कि दर्शकों और मीडिया के लिहाज से भी नये रिकॉर्ड बना सकता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,435