Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

रांची : कल से शुरू होगी 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप

रांची : कल से शुरू होगी 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रांची एक बार फिर राष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी के लिए तैयार है। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में 1 अप्रैल से 12 अप्रैल तक 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर की उभरती महिला हॉकी प्रतिभाएं हिस्सा लेंगी और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। 

इस चैंपियनशिप में भारत के विभिन्न राज्यों और हॉकी इकाइयों की टीमें भाग ले रही हैं, जिससे प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊंचा और प्रतिस्पर्धी रहने की उम्मीद है। जिन प्रमुख टीमों की भागीदारी सुनिश्चित हुई है, उनमें दिल्ली हॉकी, असम हॉकी, तमिलनाडु की हॉकी इकाई, हॉकी पश्चिम बंगाल, हॉकी चंडीगढ़, हॉकी हिमाचल प्रदेश, हॉकी गुजरात, हॉकी कर्नाटक, हॉकी मिजोरम, छत्तीसगढ़ हॉकी, हॉकी हरियाणा, मणिपुर हॉकी, ओडिशा हॉकी एसोसिएशन, आंध्र प्रदेश हॉकी, हॉकी झारखंड और हॉकी महाराष्ट्र शामिल हैं। 

हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने बताया कि रांची में इस स्तर की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हमारे लिए गर्व की बात है। इससे न केवल राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा, बल्कि यहां की खेल संस्कृति को भी मजबूती मिलेगी। हमने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और उम्मीद है कि यह चैंपियनशिप कई नई प्रतिभाओं को आगे लाने का काम करेगी। 

मेजबान राज्य झारखंड की टीम से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है, वहीं हरियाणा, ओडिशा, मणिपुर और तमिलनाडु जैसी मजबूत हॉकी परंपरा वाली टीमें भी खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच मिलेगा, जिससे भविष्य में राष्ट्रीय टीम के लिए नए चेहरे उभर सकते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,836